Samsung Galaxy M11 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Samsung Galaxy M11 में 6.4 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, होल-पंच के साथ। डिस्प्ले में छेद बायीं तरफ टॉप पर किनारे में है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 मार्च 2020 17:17 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • Samsung Galaxy M11 के प्रोसेसर का खुलासा नहीं
  • ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम हो सकते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम11 में

Samsung Galaxy M11 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं

Samsung Galaxy M11 को चुपचाप लॉन्च कर दिया गया है। यह सैमसंग की गैलेक्सी-एम सीरीज़ का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। यह मार्केट में Samsung Galaxy M10s के अपग्रेड के तौर पर आएगा। लेटेस्ट Samsung फोन में तीन रियर कैमरे के साथ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग ने प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। सिर्फ इतना बताया है कि इसके आठ कोर होंगे और क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है।
 

Samsung Galaxy M11 price

सैमसंग गैलेक्सी एम11 को Samsung UAE की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लेकिन कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हम इसकी कीमत Samsung Galaxy M10s के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस फोन का दाम 8,999 रुपये है। वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम11 का मॉडल नंबर SM-M115F है। यह ब्लैक, मेटालिक ब्लू और वॉयलेट कलर में आएगा।
 

Samsung Galaxy M11 specifications  

सैमसंग गैलेक्सी एम11 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। प्रोडक्ट लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 या एंड्रॉयड पाई का ज़िक्र नहीं है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे। यह जानकारी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मिली थी। इसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, होल-पंच के साथ। डिस्प्ले में छेद बायीं तरफ टॉप पर किनारे में है।
 

Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के सेंसर पर है।

गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू और गैलिलियो शामिल हैं। Samsung ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर है और वज़न 197 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  2. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.