Samsung Galaxy M10s में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Samsung Galaxy M10s: एक नया सैमसंग फोन गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, इसे गैलेक्सी एम10एस माना जा रहा है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2019 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M10 से थोड़ा अलग हो सकता है Galaxy M10s
  • एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जा सकता है सैमसंग का नया फोन
  • गैलेक्सी एम10एस में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है, जानें

Samsung Galaxy M10s में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

एक नया सैमसंग फोन गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, इसे Galaxy M10s माना जा रहा है। Samsung SM-M107F लिस्टिंग से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चलता है, फोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। सैमसंग गैलेक्सी एम10एस में कंपनी के मौजूदा Samsung Galaxy M10 की तुलना में थोड़ा बदलाव हो सकता है। फिलहाल सैमसंग ने गैलेक्सी एम10एस के लॉन्च के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग SM-M107F में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। इसे एंड्रॉयड पाई पर आधारित नए वन यूआई इंटरफेस के साथ लिस्ट किया गया है। फोन ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1217 और 3,324 स्कोर किया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10एस गीकबेंच लिस्टिंग से ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन यह इस बात का संकेत देता है कि फोन की टेस्टिंग की जा रही है और इसे आने वाले हफ्तों या महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 को जनवरी में लॉन्च किया गया था और भारत में इसे 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया था। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था। वहीं, 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन कुछ समय पहले हैंडसेट की कीमत में कटौती के बाद इसका  2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 6,990 रुपये तो वहीं 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

गैलेक्सी एम10 में दो रियर कैमरे, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक रैम और इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.