मात्र 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M04, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy M04 की कीमत 8,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M04 में 6.5 इंच की PLS LCD डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M04 की कीमत 8,499 रुपये है।
  • प्रोसेसर के लिए Samsung Galaxy M04 में Helio P35 चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Samsung ने Samsung Galaxy M04 को लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल फोन है जो कि 8GB RAM को सपोर्ट करता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ ज्यादा इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। हालांकि यह एक एंट्री लेवल फोन है, लेकिन सैमसंग इस फोन में दो साल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट प्रदान कर रही है। आइए सैमसंग के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy M04 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Samsung Galaxy M04 में 6.5 इंच की PLS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके साथ LED भी है।

प्रोसेसर के लिए इसमें Helio P35 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 4GB RAM वर्चुअल RAM के जरिए बढ़ा सकते हैं। इसमें 128 GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि वह 2 साल तक ओएस अपग्रेड प्रदान करेगी, यानी कि यह फोन Android 14 OS अपडेट तक काम करेगा।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो M04 में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल SIM, 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी सी-पोर्ट मिलता है। इस फोन में फेस अनलॉक बायोमैट्रिक रिकॉगनिशन फीचर है।
 

Samsung Galaxy M04 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy M04 की कीमत 8,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो फोन की पहली सेल 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे Samsung India की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होने वाली है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.