Samsung Galaxy M01s और Galaxy Watch 3 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, मिला यह सर्टिफिकेशन

कथित Samsung Galaxy M01s की लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर SM-M017F/DS है और यह फोन डुअल-सिम वेरिएंट में आएगा, इसके अलावा फोन के बारे में अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 जून 2020 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Watch 3 के दो साइज़ वेरिएंट हैं एक 41mm और दूसरा 45mm
  • Samsung Galaxy M01s फोन Wi-Fi Alliance व Geekbench पर हो चुका है लिस्ट
  • गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 के साथ लिस्ट है

Samsung Galaxy M01s को लेकर आधिकारिक बयान नहीं

Samsung Galaxy M01s और Galaxy Watch 3 को लेकर खबर है कि यह ब्यूरो ऑफर इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए है, जिससे संकेत मिलता है कि सैमसंग ब्रांड के ये दोनों प्रोडक्ट जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। गैलेक्सी वॉच 3 जहां 5 अगस्त वाले लॉन्च इवेंट में लॉन्च की जा सकती है, वहीं गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बरकरार है। बता दें, Galaxy M01 स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-M017F/DS है, जिसका नाम Galaxy M01s होगा।

BIS listing की जानकारी जाने-माने टिप्सटर ‘the tech guy' ने सार्वजनिक की है। कथित Samsung Galaxy M01s की लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर SM-M017F/DS है और यह फोन डुअल-सिम वेरिएंट में आएगा, इसके अलावा फोन के बारे में अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि, GSMArena ने बताया कि इसी मॉडल नंबर के साथ एक फोन Wi-Fi Alliance और Geekbench पर लिस्ट हुआ है। वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग में यह फोन Wi-Fi b/g/n और एंड्रॉयड 9 के साथ लिस्ट है। वहीं, गीकबेंच की लिस्टिंग में यह फोन एंड्रॉयड 9, 3 जीबी रैम और सिंगल कोर स्कोर 747 और मल्टी-कोर स्कोर 3,526 के साथ मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है।
Advertisement

याद दिला दें, Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन हाल ही में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। यह हैरान करने वाली बात है कि गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 के साथ लिस्ट है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 3 की बात करें, तो कथित तौर पर BIS वेबसाइट पर यह वॉच तीन मॉडल के साथ लिस्ट है जो हैं- SM-R845F, SM-R855F, और SM-R850। हम जानते हैं कि गैलेक्सी वॉच 3 के दो साइज़ वेरिएंट हैं, एक 41mm और दूसरा 45mm। यह दोनों ही एलटीई और नॉन एलटीई वेरिएंट में आते हैं। BIS लिस्टिंग में इस स्मार्टवॉच मॉडल के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन लिस्टिंग से अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे भारत में आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग दोनों ही डिवाइस की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M01s, Samsung Galaxy Watch 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.