Samsung Galaxy M सीरीज़ की कीमत होगी 9,500 रुपये से शुरू

पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों का बाज़ार गर्म है कि Samsung अपनी नई गैलेक्सी एम सीरीज़ को लाने वाली है। अब कंपनी की Galaxy M सीरीज़ के बारे में किफायती और मिड-रेंज सेगमेंट को नई परिभाषा देने का दावा किया जा रहा है।

Samsung Galaxy M सीरीज़ की कीमत होगी 9,500 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • Galaxy M सीरीज़ Galaxy On और Galaxy J सीरीज़ की जगह लेगा
  • Samsung Galaxy M10 इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा
  • Samsung Galaxy M30 हैंडसेट फरवरी में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों का बाज़ार गर्म है कि Samsung अपनी नई गैलेक्सी एम सीरीज़ को लाने वाली है। अब कंपनी की Galaxy M सीरीज़ के बारे में किफायती और मिड-रेंज सेगमेंट को नई परिभाषा देने का दावा किया जा रहा है। इस बीच खबर आई है कि दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी के Samsung Galaxy M10 हैंडसेट की कीमत करीब 9,500 रुपये और Samsung Galaxy M20 का दाम करीब 15,000 रुपये होगा। इन फोन में इनफिनिटी वी डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जाएंगे।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30 होगा। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसे संभवतः अगले महीने लॉन्च किए जाएगा।

Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया के नोएडा प्लांट में बनाए गए हैं। इसके अलावा भारत में गैलेक्सी एम सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च भी होगा। तय है कि इस सीरीज़ के फोन अन्य मार्केट में भी पेश किए जाएंगे।

Samsung इस महीने भारत में अपनी Galaxy M सीरीज़ को पेश करेगी जो मार्केट में Galaxy On और Galaxy J सीरीज़ की जगह लेगा। नई सीरीज़ में दहाई के आंकड़े पर आधारित नाम वाले कई फोन आएंगे- Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30, Galaxy M40, और भी। हाल ही में भारत में Samsung Galaxy M10 का सपोर्ट पेज थोड़ी देर के लिए लाइव हो गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर Samsung Galaxy M10 का सपोर्ट पेज थोड़ी देर के लिए लाइव हो गया था। SM-M105F/DS मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को थोड़ी देर के लिए लिस्ट किया गया था, हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। लिस्टिंग से डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इतना तय है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20, Samsung Galaxy M30
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »