Amazon Prime Day Sale: सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन पर मिलेगी छूट

सैमसंग गैलेक्सी एम40, सैमसंग गैलेक्सी एम30, सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 के साथ ये ऑफर्स सिर्फ दो दिनों के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 16:26 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम40 का नया कॉकटेल ऑरेंज वेरिएंट आएगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30 को 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा
  • एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत डिस्काउंट
अमेज़न प्राइम डेज़ सेल का आगाज़ 15 जुलाई को होगा। इस दौरान सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे। अमेज़न पर आयोजित होने वाली इस सेल में Samsung Galaxy M40 का नया कलर वेरिएंट 15 जुलाई और 16 जुलाई को उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा। अमेज़न प्राइम डे सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य फोन सैमसंग गैलेक्सी एम30, सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 भी ऑफर्स के साथ बेचे जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 का नया कॉकटेल ऑरेंज वेरिएंट दो दिन चलने वाली Amazon Prime Day 2019 सेल का हिस्सा होगा। यह फोन मिडनाइट ब्लू और सीवाटर ब्लू ग्रेडिएंट रंग में मिलता है। हैंडसेट का सिर्फ एक वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 19,990 रुपये है। कॉकटेल ऑरेंज वेरिएंट भी इसी कीमत में मिलेगा। एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम30 को 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। दो दिन की अमेज़न सेल में इसकी शुरुआती कीमत 13,990 रुपये होगी। हैंडसेट के 64 जीबी मॉडल को 13,990 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम30 के साथ भी एचडीएफसी बैंक का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो Galaxy M30 सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

इसी तरह से सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 के साथ भी एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। गैलेक्सी एम20 खरीदने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 के अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 6.3 इंच के इनफिनिटी वी डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप से लैस है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम40, सैमसंग गैलेक्सी एम30, सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 के साथ ये ऑफर्स सिर्फ दो दिनों के लिए उपलब्ध होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  5. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  6. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  5. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  6. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  7. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  8. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
  9. Google Finance ऐप पेश, अब मार्केट एक्सपर्ट नहीं AI टूल बताएगा शेयर मार्केट की हलचल, बदल जाएगा निवेश का तरीका
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.