Samsung Galaxy J7 Pro को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलने से आई यह कमी

Samsung Galaxy J7 Pro स्मार्टफोन को कुछ हफ्ते पहले ही एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हुआ था। कई यूज़र दावा कर रहे हैं कि इस अपडेट के बाद उनके गैलेक्सी जे7 प्रो का टचस्क्रीन कई बार रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J7 Pro को बीते महीने एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की खबर आई थी
  • Galaxy J7 Pro का टच आउटपुट के ठीक से रिस्पॉन्स नहीं दे रहा
  • एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो
Samsung Galaxy J7 Pro स्मार्टफोन को कुछ हफ्ते पहले ही एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हुआ था। हालांकि, इस फोन के कई यूज़र दावा कर रहे हैं कि इस अपडेट के बाद उनके गैलेक्सी जे7 प्रो का टचस्क्रीन कई बार रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। इसके बाद Samsung हरकत में आई। कंपनी ने यूज़र को इस समस्या को दूर करने के लिए उपाय भी सुझाए हैं। इसमें फोन का चार्ज करने, सेफ मोड में बूट करने, रिकवरी मोड में बूट करने या स्मार्ट स्विच जैसे सुझाव शामिल हैं। अगर इन उपायों से बात नहीं बनती है तो दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Galaxy J7 Pro को सर्विस सेंटर ले जाने का सुझाव दिया है।

Samsung की यूएस कम्यूनिटी फोरम पर एक थ्रेड में यूज़र ने सितंबर के आखिर में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट के बाद Galaxy J7 Pro के टच आउटपुट के ठीक से रिस्पॉन्स नहीं देने का दावा किया था। इस महीने ही एक सैमसंग मॉडरेटर ने इसी कमी को दूर करने के लिए कुछ उपाए बताए। इसके अतिरिक्त इसी मॉडरेटर ने समस्या नहीं दूर होने पर सैमसंग सपोर्ट को संपर्क करने का सुझाव दिया। रिप्लाई में सॉफ्टवेयर कमी की जगह हार्डवेयर कमी होने की बात भी की गई है।

थ्रेड में एक यूज़र ने यह भी दावा किया है कि एंड्रॉयड नूगा पर वापस जाने से टचस्क्रीन की समस्या दूर हो गई। हालांकि, Samsung ने साफ कहा है कि रॉम फ्लैश करने या डिवाइस को रूट करने से वारंटी रद्द हो जाएगी
 

Samsung Galaxy J7 Pro स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी।
Advertisement

Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे7 प्रो में आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे फिज़िकल होम बटन में जगह मिली है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.