Samsung Galaxy J7 Pro और Galaxy J7 Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है और यह जुलाई महीने से मिलेगा। वहीं, Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है और इसकी बिक्री 20 जून से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 जून 2017 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है
  • Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है
  • इन हैंडसेट की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में होगी
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपनी जे7 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की। Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है और यह जुलाई महीने से मिलेगा। वहीं, Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है और इसकी बिक्री 20 जून से शुरू हो जाएगी। बताया गया है कि इन हैंडसेट की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में होगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि Samsung galaxy J7 Pro सैमसंग पे के साथ आने वाले जे-सीरीज़ का पहला हैंडसेट होगा। इस दौरान कंपनी ने सैमसंग पे मिनी पेमेंट को भी लॉन्च किया। Galaxy J7 Max  हैंडसेट सैमसंग पे मिनी के साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा।
 
शुरुआती झलक में सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो हाल ही में यूरोप में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J7 (2017) से थोड़ा-बहुत मेल खाता है। आपको 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी।
 
(सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो की तस्वीर)

Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे7 प्रो में आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे फिज़िकल होम बटन में जगह मिली है।
 
(सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की तस्वीर)
Advertisement

अब बात करते हैं Samsung Galaxy J7 Max की। इसमें 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में भी आपको गैलेक्सी जे7 प्रो की तरह आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।

गैलेक्सी जे7 मैक्स भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसकी बैटरी 3300 एमएएच की है। यह 4जी वीओएलटीई हैंडसेट स्मार्ट ग्लो 2.0 और आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस होगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी20

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.