Samsung Galaxy J7 Prime 2 की बिक्री शुरू, 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला है यह फोन

पिछले हफ्ते चुपचाप लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 की बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू हो गई है। गैलेक्सी जे7 प्राइम के अपग्रेड वेरिएंट को देशभर के ऑफलाइन स्टोर में 28 मार्च से उपलब्ध करा दिया गया।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 मार्च 2018 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J7 Prime 2 की कीमत 13,990 रुपये है
  • फोन देशभर में सैमसंग इंडिया के रिटेल आउटलेट में उपलब्ध होगा
  • Galaxy J7 Prime 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है

samsung galaxy j7 prime 2

पिछले हफ्ते चुपचाप लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 की बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू हो गई है। गैलेक्सी जे7 प्राइम के अपग्रेड वेरिएंट को देशभर के ऑफलाइन स्टोर में 28 मार्च से उपलब्ध करा दिया गया। इस फोन की बिक्री जल्द ही Samsung India की वेबसाइट पर भी शुरू होगी। Samsung Galaxy J7 Prime 2 की सबसे अहम खासियत ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 सीरीज़ चिपसेट और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा सैमसंग पे मिनी भी मिलेगा। यह यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस और अन्य ई-वॉलेट के लिए एक प्लेटफॉर्म है। ज्ञात हो कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

Galaxy J7 Prime 2 की कीमत 13,990 रुपये है। यह फोन देशभर में सैमसंग इंडिया के रिटेल आउटलेट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर भी। फिलहाल, वेबपेज पर सोल्ड आउट और नोटिफाई मी का टैग है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J7 Prime 2 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J7 Prime 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड पर चलता है। फिलहाल, एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा गया है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 सीरीज़ प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ऐसा लगता है कि यह एक्सीनॉस 7870 चिपसेट है, क्योंकि क्लॉक स्पीड वही है।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2


अब बात कैमरा सेटअप की। Samsung Galaxy J7 Prime 2 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 13 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो प्ले करने की क्षमता है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Samsung Galaxy J7 Prime 2 की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7x75x8 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, हेडफोन, 3जी और 4जी शामिल हैं। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7 सीरीज़

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.