Samsung Galaxy J7 Prime 2 भारत में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पहली नज़र में यही प्रतीत होता है कि यह हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मार्च 2018 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J7 Prime 2 को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • इसकी कीमत 13,990 रुपये बताई गई है
  • Galaxy J7 Prime 2 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

samsung galaxy j7 prime 2

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पहली नज़र में यही प्रतीत होता है कि यह हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम का अपग्रेड है। बता दें कि Samsung Galaxy J7 Prime 2 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 सीरीज़ का प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की एक और खासियत सोशल कैमरा है। इसमें लाइव स्टीकर्स, फिल्टर और इंस्टेंट एडिट व शेयर जैसे फीचर दिए गए हैं।

Galaxy J7 Prime 2 को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 13,990 रुपये बताई गई है और फिलहाल, यह 'सोल्ड आउट' टैग के साथ आता है। इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदने की चाहत रखते हैं तो नोटिफाई मी बटन को क्लिक करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy J7 Prime 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड पर चलता है। फिलहाल, एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा गया है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 सीरीज़ प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ऐसा लगता है कि यह एक्सीनॉस 7870 चिपसेट है, क्योंकि क्लॉक स्पीड वही है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Samsung Galaxy J7 Prime 2 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 13 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो प्ले करने की क्षमता है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Samsung Galaxy J7 Prime 2 की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7x75x8 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, हेडफोन, 3जी और 4जी शामिल हैं। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7 सीरीज़

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.