Samsung Galaxy J7 Max की बिक्री शुरू, यहां से खरीदें

पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J7 Max की बिक्री मंगलवार को भारत में शुरू होगी। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे ऑफलाइन स्टोर के अलावा सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2017 10:21 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • ऑफलाइन स्टोर के अलावा सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर बेचा जा रहा है
  • सैमसंग का यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा
पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J7 Max की बिक्री मंगलवार को भारत में शुरू होगी। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे ऑफलाइन स्टोर के अलावा सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy J7 Max की अहम खासियतों में से एक है सैमसंग पे। गौर करने वाली बात है कि दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने अपनी पेमेंट सेवा को पहली बार मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बनाया है। वैसे, गैलेक्सी जे7 मैक्स में आपको सैमसंग पे मिनी मिलेगा।


Samsung Pay Mini को उन हैंडसेट के लिए बनाया गया है जो एनएफसी चिप के साथ नहीं आते। इसके ज़रिए आप टैप और पे वाला ऑफलाइन पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इसमें मोबाइल वॉलेट और यूपीआई के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स फर्स्ट लुक)

अब बात करते हैं Samsung Galaxy J7 Max के स्पेसिफिकेशन की। इसमें 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। गैलेक्सी जे7 मैक्स में भी आपको गैलेक्सी जे7 प्रो की तरह आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।
Advertisement

गैलेक्सी जे7 मैक्स भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसकी बैटरी 3300 एमएएच की है। यह 4जी वीओएलटीई हैंडसेट स्मार्ट ग्लो 2.0 और आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी20

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.