Samsung Galaxy J7 (2016) को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy J7 (2016) दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। वैसे, इसमें चौंकाने वाला कुछ भी नहीं है। क्योंकि गैलेक्सी जे7 (2016) को एंड्रॉयड नूगा के साथ टेस्टिंग की खबरें पहले ही आ चुकी हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2017 19:17 IST
ख़ास बातें
  • यह जानकारी एक रूसी वेबसाइट ने दी है
  • अभी सिर्फ रूस में इस हैंडसेट के लिए अपडेट जारी किया गया है
  • अपडेट को जल्द ही अन्य मार्केट के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा
Samsung Galaxy J7 (2016) दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। वैसे, इसमें चौंकाने वाला कुछ भी नहीं है। क्योंकि गैलेक्सी जे7 (2016) को एंड्रॉयड नूगा के साथ टेस्टिंग की खबरें पहले ही आ चुकी हैं। अब दो महीने बाद ही इस अपडेट को स्टेबल वर्ज़न को आम यूज़र के लिए रोल आउट कर दिया गया है। यह जानकारी एक रूसी वेबसाइट ने दी है।

अगर आपके पास सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) हैं तो अभी इस अपडेट को लेकर बहुत उत्साहित मत होइए। अभी सिर्फ रूस में इस हैंडसेट के लिए अपडेट जारी किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपडेट को जल्द ही अन्य मार्केट के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अपडेट वर्ज़न J710FXXU3BQHA है। इसमें एंड्रॉयड नूगा से संबंधित फीचर होने के साथ अगस्त महीने का सिक्योरिटी पैच भी है। रूस के हैंडसेट में यह अपडेट 970 एमबी का है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) को गैलेक्सी जे5 (2016) के साथ पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। इसमें 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 16 जीबी में से यूजर के काम की 10.4 जीबी स्टोरेज ही होगी।
Advertisement

जे7 (2016) में 4जी एलटीई (भारतीय बैंड सहित) कनेक्टिविटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर हैं। स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने का काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी, जिसके बारे में 354 घंटे तक का स्टैंडबाय देने का दावा किया गया है।  फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76 x 7.8 मिलीमीटर है और वजन 169 ग्राम। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.