सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) मिल रहा है सस्ते में, यहां से खरीद सकते हैं आप

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 फरवरी 2017 11:25 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट पर सस्ते में उपलब्ध है
  • आप इस फोन को स्नैपडील और फ्लिपकार्ट से 14,900 रुपये में खरीद सकते हैं
  • सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर भी फोन छूट के साथ उपलब्ध है
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह बेहतरीन वक्त है। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट पर सस्ते में उपलब्ध है। आप इस फोन को स्नैपडील और फ्लिपकार्ट से 14,900 रुपये में खरीद सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट का गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट ही इस दाम में उपलब्ध है। वहीं, ब्लैक कलर वेरिएंट 15,300 रुपये में मिलेगा। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) को पिछले साल 15,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

वहीं, सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर तीनों ही वेरिएंट 14,900 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके आधार पर कह सकते हैं कि कटौती आधिकारिक है।

एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 ओएस आधारित सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) एक बड़ा और दमदार डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 16 जीबी में से यूजर के काम की 10.4 जीबी स्टोरेज ही होगी।

जे7 (2016) में 4जी एलटीई (भारतीय बैंड सहित) कनेक्टिविटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर हैं। स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने का काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी, जिसके बारे में 354 घंटे तक का स्टैंडबाय देने का दावा किया गया है।  फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76 x 7.8 मिलीमीटर है और वजन 169 ग्राम। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.