Xiaomi Redmi Note 5 और Realme 1 को चुनौती दे पाएगा Samsung Galaxy J6?

अपने स्पेसिफिकेशन और कीमत के लिहाज़ से यह मुकाबला करेगा शाओमी रेडमी नोट 5 और हाल में ही लॉन्च हुए रियलमी 1 से। कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के मामले में कैसे हैं तीनों फोन...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 21 मई 2018 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi, Oppo-Vivo की बजट फोन वाली रणनीति को सैमसंग की टक्कर
  • सैमसंग पर लेटेस्ट फीचर वाले 'सस्ते' फोन लाने का था दबाव?
  • रियलमी 1, रेडमी नोट 5 से कितना बेहतर है सैमसंग का नया गैलेक्सी जे6

Xiaomi Redmi Note 5 और Realme 1 को टक्कर देगा जे6?

ऐसा लगता है कि Samsung को अब यह एहसास हो गया है कि बजट फोन में 'बेहतर फीचर' दिए बिना भारतीय बाज़ार पर 'कब्ज़ा' संभव नहीं है। ख़ासकर जब से चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi, Oppo-Vivo ने अपनी बजट रेंज उतारनी शुरू की है, सैमसंग पर लेटेस्ट फीचर वाले 'सस्ते' स्मार्टफोन उतारने का दबाव बढ़ा है। सोमवार को Samsung ने चार स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है, जिसमें से एक Galaxy J6 भी है, जिसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत है 13,990 रुपये। ख़ास फीचर हैं 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 13+8 मेगापिक्सल के कैमरे और 3000 एमएएच की बैटरी। अपने स्पेसिफिकेशन और कीमत के लिहाज़ से यह मुकाबला करेगा शाओमी रेडमी नोट 5 और हाल में ही लॉन्च हुए रियलमी 1 से। कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के मामले में कैसे हैं तीनों फोन, आइए जानें...
 

Samsung Galaxy J6 vs Xiaomi Redmi Note 5 vs Realme 1 कीमत व उपलब्धता

Samsung Galaxy J6 की बात करें तो यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 16,490 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होंगे। Galaxy J6 की बिक्री 22 मई से पेटीएम मॉल, सैमसंग इंडिया स्टोर और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस हैंडसेट को सैमसंग के रिटेल स्टोर में भी बेचा जाएगा।
Advertisement

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। 4 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 10,990 रुपये। यदि और ज्यादा रैम की तलाश है तो Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। स्मार्टफोन को डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इस हैंडसेट की सेल 25 मई को अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। सेल के दौरान सिर्फ 3 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध होंगे। दूसरी तरफ, Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको खर्चने होंगे 11,999 रुपये। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में आता है। फिलहाल, यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध करवाया जाता है।  

 

Samsung Galaxy J6 vs Xiaomi Redmi Note 5 vs Realme 1 स्पेसिफिकेशन और फीचर

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है। Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।


Advertisement
Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है। दूसरी तरफ, डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पढ़ें रिव्यू)

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रियलमी 1 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे6 बनाम रेडमी नोट 5

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.00 इंच5.60 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी60एक्सीनोस 7870क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3410 एमएएच3000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल720x1480 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.005.605.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल720x1480 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918.5:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
402293403
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी60एक्सीनोस 7870क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
6 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256-

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल (f/1.9)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल (f/1.9)5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
नहींएलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.0Samsung Experience 9.0MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-हां
माइक्रो यूएसबी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
एनएफसी
--नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
--नहीं
Wi-Fi Direct
--नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
--नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हां
जायरोस्कोप
हां-हां
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हांहां
बैरोमीटर
--नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
--नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.