Samsung Galaxy J6+ और Samsung Galaxy J8 की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Samsung Galaxy J6+ और Samsung Galaxy J8 की कीमतों में कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद Samsung Galaxy J6+ को 14,490 रुपये में और Samsung Galaxy J8 को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J6+ की कीमत 14,490 रुपये हो गई है
  • Samsung Galaxy J8 अब 15,990 रुपये में उपलब्ध है
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन
Samsung Galaxy J6+ और Samsung Galaxy J8 की कीमतों में कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद Samsung Galaxy J6+ को 14,490 रुपये में और Samsung Galaxy J8 को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों ही सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन 18.5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इसके अलावा इन हैंडसेट में एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स है।

ताज़ा कटौती के बाद सितंबर महीने में 15,990 रुपये में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J6+ की कीमत 14,490 रुपये हो गई है। Samsung Galaxy J8 को जून में 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह 15,990 रुपये में उपलब्ध है। ये दोनों ही फोन नई कीमतों के साथ अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। हालांकि, सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर पर कीमतों में कटौती नहीं की गई है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने कीमतों में कटौती के बारे में जानकारी दी।
Advertisement

इससे पहले Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star को सस्ता कर दिया था। Samsung Galaxy A6+ की कीमत 18,990 रुपये हो गई थी और Samsung Galaxy A8 Star अब 29,990 रुपये में मिलता है।
 

Samsung Galaxy J6+ स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J6+ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इस हैंडसेट में आपको 6 इंच का एचडी+ (720x1480 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, गैलेक्सी जे4+ की तरह इस हैंडसेट में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है या नहीं अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है। फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी चीजों को सेव करने के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए Galaxy J6+ में दो रियर कैमरे मिलेंगे, प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, इसका अर्पचर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, इसका अर्पचर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अर्पचर एफ/1.9 है।
Advertisement
 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोल्ट, सिंगल-बैंड वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, ग्लोनास,एनएफसी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सैमसंग के इस हैंडसेट में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी मिलेगी। Galaxy J6+ की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 161.4x76.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 178 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy J8 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है। यह डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

Samsung Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है। स्मार्टफोन में चैट ओवर वीडियो फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र वीडियो देखते हुए भी व्हाट्सऐप और डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप पर चैट कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor performance
  • Disappointing cameras
  • Too expensive for what it offers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Solid build quality
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Lacks essential sensors
  • Slow fingerprint & face recognition
  • Mild focus hunting issues with camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.