Samsung Galaxy J4 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy J4 को मई महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में तो इसकी बिक्री बीते महीने ही शुरू हुई थी। अब इस फोन की कीमत में 500 रुपये कटौती किए जाने की ख़बर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जुलाई 2018 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J4 अब 9,490 रुपये में मिल रहा है
  • Samsung Galaxy J4 के 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ सस्ता
  • 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है सैमसंग गैलेक्सी जे4
Samsung Galaxy J4 को मई महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में तो इसकी बिक्री बीते महीने ही शुरू हुई थी। अब इस फोन की कीमत में 500 रुपये कटौती किए जाने की ख़बर है। Samsung ने भारत में गैलेक्सी जे4 हैंडसेट के दो वेरिएंट उतारे थे- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। गौर करने वाली बात है कि यह फोन एंड्रॉयड ओरियो, सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 3000 एमएएच बैटरी और 5 मेगापिक्ल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

Samsung Galaxy J4 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में 9,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम का दावा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत अब 9,490 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि कंपनी ने लॉन्च के मात्र 2 महीने के अंदर कीमत में 500 रुपये कटौती करने का फैसला किया है। हैंडसेट नई कीमत में अमेज़न इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लेकिन अभी भी यह साफ नहीं है कि  कटौती अस्थाई है या स्थाई। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी जे4 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भी अमेज़न इंडिया पर 11,990 रुपये में बिक रहा है। हमने हैंडसेट के दाम में कटौती को लेकर Samsung को संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J4 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। ज़रूरतमंद यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसके बारे में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है।

Samsung Galaxy J4 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x77.2x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.