सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2016 12:51 IST
पिछले कई महीनों से खबर थी कि सैमसंग अपने गैलेक्सी जे1 स्मार्टफोन के मिनी वेरिएंट पर काम कर रही है। इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अब आखिरकार फिलीपींस में अपने इस मिनी स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की फिलीपींस साइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी को लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

नए सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी जे सीरीज का नया वेरिएंट है। इससे पहले कंपनी सैमसंग गैलेक्सी जे1, गैलेक्सी जे14जी और गैलेक्सी जे1 ऐस पेश कर चुकी है।

गैलेक्सी जे1 मिनी में 4 इंच का 480x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और 768 एमबी रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 128 जीबी तक किया जा सकता है। हैंडसेट में बिना फ्लैश के 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0,3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डुअल सिम गैलेक्सी जे1 मिनी माइक्रो सिम सपोर्ट करता है और जीपीआरएस/ईडीजीई, ब्लूटूथ, 3जी, जीपीएस और वाई-फाई कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलता है लेकिन इसके वर्जन की जानकारी नहीं है।
 

इस स्मार्टफोन में 1500 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है जिसके 3जी पर 8 घंटे तक का टॉकटाइम और 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने की बात कही गई है। फोन का डाइमेंशन
121.6x63.1x10.8 मिलीमीटर और वजन 120 ग्राम है। गैलेक्सी जे1 मिनी ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा।  
Advertisement

पिछले साल जनवरी में गैलेक्सी जे1 स्मार्टफोन 7,190 रुपये की कीमत पर जबकि गैलेक्सी जे1 ऐस सितंबर में 6,300 रुपये में लॉन्च हुआ था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.