सैमसंग गैलेक्सी जे1 (4जी) स्मार्टफोन लॉन्च, 6,890 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2017 19:19 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे1 (4जी) में 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है
  • 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में बेहद ही किफायती 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे1 (4जी) लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे1 (4जी) की कीमत 6,890 रुपये है।

ऐसा लगता है कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) को ही भारत में गैलेक्सी जे1 (4जी) के नाम से पेश किया है। जिसे पिछले साल रूस में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे1 (4जी) में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट की स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

डुअल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

यह फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 2050 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 132.6 x 69.3 x 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 131 ग्राम।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.