सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम (2016) के बारे में जानकारी सामने आई

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 13:39 IST
ख़ास बातें
  • एसएम-जी532एफ कोडनेम वाला हैंडसेट इंपोर्ट ट्रैकर साइट ज़ौबा पर लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम को 2014 के सितंबर में लॉन्च किया गया था
  • लिस्टिंग से खुलासा, सैमसंग का यह फोन 5 इंच डिस्प्ले वाला होगा
ऐसा लगता है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम हैंडसेट के अपग्रेडेड वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च करे। दरअसल, भारत की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट ट्रैकिंग वेबसाइट ज़ौबा पर एसएम-जी532एफ कोडनेम वाले एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम को 2014 के सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसका मॉडल नंबर एसएम-जी531 था। इसके आधार पर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि एसएम-जी532एफ कोडनेम वाला हैंडसेट गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम (2016) ही है। मॉडल नंबर के अलावा ज़ौबा की लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि सैमसंग का यह फोन 5 इंच डिस्प्ले वाला होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में घोषित कीमत 7,000 रुपये के करीब बताई गई है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/ एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर पर अलग होती है।
Advertisement
 

यह हैंडसेट पहली बार 12 जुलाई को इंपोर्ट ट्रैकर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया और आखिरी बार 6 अगस्त को। अब तक एसएम-जी532एफ कोडनेम वाले हैंडसेट के 8 यूनिट भारत लाए जा चुके हैं। लिस्टिंग से डिस्प्ले के अलावा किसी और फ़ीचर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। यह भी साफ नहीं है कि कंपनी इस हैंडसेट को कब तक लॉन्च करेगी।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम को 2014 में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह एक बजट हैंडसेट है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। हैंडसेट का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Grand Prime
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.