Samsung Galaxy Fold आज होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे हैं जिसमें से तीन फोन के पिछले हिस्से में हैं और दो फ्रंट में। एक कवर कैमरा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 10:34 IST
ख़ास बातें
  • 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है Galaxy Fold
  • 4,380 एमएएच की बैटरी है Samsung Galaxy Fold में
  • सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की कीमत एक लाख रुपये से ज़्यादा होना तय
Samsung Galaxy Fold को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को बीते हफ्ते ही अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। यह बेहद ही अनोखा फोल्डेबल फोन है और कंपनी के लिए पहला ऐसा प्रोडक्ट है। फोल्ड नहीं होने पर इसमें टैबलेट के जितनी बड़ी स्क्रीन मिलती है। फोल्ड होने पर एक छोटी सेकेंडरी स्क्रीन इस्तेमाल में लाई जा सकती है। गैलेक्सी फोल्ड की कीमत और उपलब्धता का ऐलान इसी इवेंट में होगा। लेकिन इतना तय है कि यह सस्ता नहीं होगा। अमेरिकी कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड का दाम भारत में 1,40,000 रुपये से ऊपर हो सकता है।
 

Samsung Galaxy Fold price in India, launch event timings, availability

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Fold specifications

हैंडसेट में 7.3 इंच (1536x2152 पिक्सल) का इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले डायनेमिक एमोलेड पैनल है, इसके अलावा 4.6 इंच (840x1960 पिक्सल) का सुपर एमोलेड पैनल है। स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (यूएफएस 3.0) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं होगा। Samsung Galaxy Fold में दो बैटरी दी गई हैं जिन्हें फोन के दो साइड में जगह मिली है। दोनों बैटरी की संयुक्त एनर्जी 4,380 एमएएच है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Samsung Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे हैं जिसमें से तीन फोन के पिछले हिस्से में हैं और दो फ्रंट में। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड एंड्रॉयड पाई (Android  Pie) पर चलता है। यूजर 7.4 इंच के बड़े डिस्प्ले पर एक साथ तीन ऐप्स को चला सकेंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4380 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1536x2152 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.