Samsung Galaxy Fold 2 के बारे में सामने आई जानकारी

Galaxy Fold 2 में S-Pen स्टायलस के लिए सपोर्ट नहीं आएगा और खबर है कि इसका वज़न 229 ग्राम होगा। कंपनी आगामी सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 में बड़ी बेज़ल्स को कम करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fold 2 का वज़न 229 ग्राम हो सकता है
  • कंपनी कर रही है बेज़ल्स को कम से कम रखने की कोशिश
  • डिस्प्ले को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है सैमसंग

Samsung Galaxy Fold 2 में S-Pen स्टायलस के लिए सपोर्ट नहीं होगा


Samsung ने फरवरी 2020 में Galaxy Z Flip को अपने दूसरे फोल्डेबल फोन के रूप में पेश किया, लेकिन यह पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी फोल्ड से काफी अलग था। अब खबर है कि सैमसंग Galaxy Fold 2 को अगस्त में लॉन्च करना चाह रही है और ताज़ा लीक ने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स और संभावित रंग विकल्पों पर रोशनी डाली है। इसके अलावा खबर है कि सैमसंग सुरक्षा के लिए गैलेक्सी फोल्ड 2 पर एक अल्ट्रा थिन ग्लास लेयर दे सकती है, जिसे गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप पर भी दिया गया है। हालांकि सैमसंग ने अभी इस सिलसिले में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Naver नाम की दक्षिण कोरियाई वेबसाइट के एक पोस्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy Fold 2 में एक बड़ा सेकेंडरी एक्सटर्नल डिस्प्ले होगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के बाहरी डिस्प्ले में चारों तरफ बड़े-बड़े बेजल्स थे और कंपनी आगामी सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 में इन बड़ी बेज़ल्स को कम करने की कोशिश कर रही है। Galaxy Fold 2 में S-Pen स्टायलस के लिए सपोर्ट नहीं आएगा और खबर है कि इसका वज़न 229 ग्राम होगा। साथ ही, पोस्ट से पता चलता है कि सैमसंग फोल्डेबल फोन मार्शियन ग्रीन और एस्ट्रो ब्लू रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें देश के हिसाब से रंग अलग दिए जाएंगे।

एक अन्य लोकप्रिय कोरियाई समाचार साइट ETNews की रिपोर्ट है कि कंपनी Galaxy Fold 2 में एक अल्ट्रा-थिन सुरक्षात्मक ग्लास लेयर देना चाहती है, ठीक उसी तरह जैसे कि Galaxy Z Flip पर दी गई है। हालांकि ग्लास कंपोनेंट डिवाइस के वज़न को काफी बढ़ा सकता है और इससे बचने के लिए सैमसंग केवल प्लास्टिक पर आधारित पैनल का उपयोग करने का विकल्प भी चुन सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी फोल्ड 2 के कंपोनेंट का निर्माण मई के आखिर तक शुरू होगा और इस आगामी फोल्डेबल फोन का उत्पादन जून या जुलाई में शुरू होगा। फोन को अगस्त में Galaxy Note 20 Series के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

पिछले लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 के बेस वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है और यह इन्फिनिटी-वी कवर डिस्प्ले को स्पोर्ट कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.