Samsung भारत में फरवरी में लॉन्च कर रहा है Galaxy F70 सीरीज, इस प्राइस में लॉन्च होगा पहला मॉडल

Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 स्मार्टफोन सीरीज को टीज किया है। यह सीरीज कैमरा और कंटेंट क्रिएशन पर फोकस के साथ Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy F70 Series को युवा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया
  • सीरीज के स्मार्टफोन्स Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे
  • पहला Galaxy F70 स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च होगा

Samsung Galaxy F70 Series को भारत में कैमरा फोकस के साथ टीज किया गया

Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर आधिकारिक तौर पर टीज जारी किया है। यह सीरीज कंपनी की F-सीरीज का हिस्सा होगी और इसे अफोर्डेबल से मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। Samsung का इशारा है कि Galaxy F70 सीरीज को खास तौर पर युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां कैमरा और कंटेंट क्रिएशन एक्सपीरियंस को प्रायोरिटी दी गई है। कंपनी का कहना है कि आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कम्युनिकेशन डिवाइस नहीं रहा, बल्कि डिजिटल पहचान और ऑनलाइन एक्सप्रेशन का अहम जरिया बन चुका है। इसी सोच के साथ Samsung इस नई सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Samsung के अनुसार, Galaxy F70 सीरीज में कैमरा को यूजर एक्सपीरियंस का सेंट्रल एलिमेंट माना गया है। Samsung का कहना है कि मौजूदा युवा पीढ़ी के लिए फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया स्टोरीज खुद को एक्सप्रेस करने का मेन रीजन बन चुकी हैं। ऐसे में अपकमिंग F-सीरीज स्मार्टफोन कैमरा सिर्फ हार्डवेयर फीचर नहीं, बल्कि डिजिटल प्रेजेंस का एक जरूरी टूल है। Galaxy F70 सीरीज को इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि यूजर्स आसानी से अपने मूड और मोमेंट्स को कैप्चर कर सकें।

फिलहाल Samsung ने Galaxy F70 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि इसकी बिक्री Flipkart पर होगी और इसके मॉडल्स मिड या अफॉर्डेबल सेगमेंट में लॉन्च होंगे, जो 30 हजार रुपये के अंदर होंगे। इसके अलावा, Samsung का कहना है कि इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन 10,000 से 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में फरवरी में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन स्पष्ट तारीख का खुलासा होना बाकी है।

Samsung ने यह भी बताया है कि Galaxy F70 सीरीज से जुड़ी और जानकारी 2 फरवरी को शेयर की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में इस नई स्मार्टफोन सीरीज के फीचर्स और कीमत को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.