Flipkart पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale चल रही है, जिसमें जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
Flipkart पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale चल रही है, जिसमें जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप ₹30 हजार के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy F70 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर सैमसंग का यह फोन भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है यहां हम आपको Samsung Galaxy F70 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹34,999 में लिसट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट से भुगतान पर ₹2,225 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,774 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना स्मार्टफोन देने पर ₹33,200 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। सैमसंग 6 साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन कई Galaxy AI फीचर्स से लैस है, जिसमें सर्किल टू सर्च, जेमिनी वॉयस एसिस्टेंट, AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, डायरेक्ट वॉइसमेल और नाउ बार आदि शामिल है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy F70 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE