Samsung Galaxy F36 5G आज भारत में होगा 12 बजे लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F36 5G आज यानी की शुक्रवार 19 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2025 06:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F36 5G की कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी।
  • Samsung Galaxy F36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy F36 5G में 50MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung आज 19 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप इसका इंतजार कर रहे हैं तो आज यह दस्तक देने वाला है। आगामी सैमसंग फोन 20 हजार रुपये के बजट में पेश होगा। यहां हम आपको Samsung Galaxy F36 5G में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F36 5G कब होगा लॉन्च


Samsung Galaxy F36 5G आज यानी कि शुक्रवार 19 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट से इसके बारे में पता चला है। हालांकि, यह लाइव इवेंट होगा या नहीं इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा होता है तो यह Samsung India के यूट्यूब चैनल, ऑफिशिय वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइवस्ट्रीम होगा।


Samsung Galaxy F36 5G Price (Expected)


Samsung Galaxy F36 5G भारतीय बाजार में 20,000 रुपये के अंदर आएगा। इस फोन में काफी हद तक Galaxy M36 5G जैसी खूबियां मिल सकती हैं, जो कि बीते महीने 17,499 रुपये के बजट में आया था। ऐसे में Galaxy F36 5G भी उसी कीमत के आस-पास हो सकता है। फोन की बिक्री 19 जुलाई को लॉन्च के बाद शुरू होने की उम्मीद है। Flipkart ने Galaxy F36 5G के लॉन्च की माइक्रोसाइट लाइव की हुई है, जिससे पता चलता है कि यह बिक्री के लिए Samsung ई-स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा


Samsung Galaxy F36 5G Specifications, Features (Expected)


Samsung ने संकेत दिया है कि Galaxy F36 5G एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कई अन्य टॉप फीचर्स के साथ आ सकता है। Galaxy F36 5G लाल और बैंगनी समेत तीन कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। दोनों कलर्स में लेदर फिनिश वाला बैक पैनल होगा। टीजर इमेज से यह भी पता चला है कि इसमें Galaxy M36 5G की तरह एक वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 7.7 मिमी होगी।

डिजाइन की बात करें तो पावर और वॉल्यूम बटन बाईं ओर दिए जा सकते हैं, जबकि दाईं ओर खाली होने की उम्मीद है। वहीं फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिल सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। डिस्प्ले की बात करें तो अभी तक ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस में इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट बताती हैं कि Galaxy F36 5G में 1,080x2,340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले और 450ppi पिक्सल डेंसिटी होगी।
Advertisement

यह फोन कथित तौर पर Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ कम से कम 6GB RAM होगी। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करेगा। Galaxy F36 5G कई AI बेस्ड फंक्शन के साथ आएगा, जिसमें फोटो और वीडियो एडिटिंग से लेकर काफी कुछ शामिल है। Galaxy F36 5G में ट्रिपल कैमरा यूनिट होगी, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.