Samsung Galaxy F14 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ 24 मार्च को होगा लॉन्च!

यह स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड OneUI 5.0 पर चलेगा। कंपनी इसके साथ दो वर्ष तक OS अपग्रेड और चार सिक्योरिटी अपडेट देगी

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 16:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Exynos 1330 SoC और RAM प्लस फीचर दिया जाएगा
  • यह स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड OneUI 5.0 पर चलेगा
  • इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन 5 के साथ 6.6 इंच फुल डिस्प्ले होगा

कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन तक प्लेटाइम दे सकती है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को भारत में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इससे पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें Exynos 1330 SoC और RAM प्लस फीचर दिया जाएगा। इसमें 6,000 mAh की बैटरी होगी जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन 5 के साथ 6.6 इंच फुल डिस्प्ले होगा। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने एक ट्वीट के जरिए Samsung Galaxy F14 5G की प्राइसिंग का संकेत दिया है। उनका कहना है कि इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के रिटेल बॉक्स पर प्राइस 17,999 रुपये का होगा और इसे 14,000 से 15,000 रुपये के बीच खरीदा जा सकेगा। सैमसंग ने पहले ही इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी अपनी माइक्रोसाइट और फ्लिपकार्ट पर एक पेज के जरिए इसका टीजर दे रही है। 

Samsung Galaxy F14 5G के स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन  Android 13 बेस्ड OneUI 5.0 पर चलेगा। कंपनी इसके साथ दो वर्ष के लिए OS अपग्रेड और चार सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसमें  Exynos 1330 SoC 12 GB तक RAM के साथ होगा। इसमें RAM प्लस फीचर दिया जाएगा जिससे यूजर्स फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल कर उपलब्ध मेमोरी को बढ़ा सकेंगे। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन तक प्लेटाइम दे सकती है। 

कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में अपनी A सीरीज के Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को लॉन्च किया था। इनकी बिक्री 28 मार्च से शुरू होगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स में सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy A54 5G के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 38,999 रुपये है। इसके 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम वॉयलेट कलर्स में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy A34 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और 8 GB RAM +256 GB वेरिएंट का 32,999 रुपये है। कंपनी ने इसे ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  2. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  3. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  4. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  6. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  7. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  8. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  9. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  10. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.