भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमराऔर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F08 और Samsung Galaxy M08 में समान हार्डवेयर है
  • इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ स्क्रीन है

इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी है

Photo Credit: Samsung

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने भारत में गुरुवार को दो स्मार्टफोन्स को पेश किया है। Samsung Galaxy F08 और Samsung Galaxy M08 में समान हार्डवेयर है। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy F08 और Galaxy M08 में 6.7 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS LCD टचस्क्रीन है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99+ दिया गया है। Samsung Galaxy F08 और Galaxy M08 की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन स्मार्टफोन्स के लिए दो कलर्स के विकल्प हैं। 

Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 का प्राइस

Advertisement

देश में सैमसंग की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग की इनके लॉन्च पर घोषणा की जा सकती है। इन स्मार्टफोन्स को Silver और Dark Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हैं। डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS LCD टचस्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 में ऑक्टाकोर  MediaTek Helio G99+ दिया गया है। इस चिपसेट में 2 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमराऔर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गिए हैं। Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन स्मार्टफोन्स का साइज 167.4 x 77.4 x 8.0 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  9. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  10. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.