Samsung का सस्ता फोन Galaxy F06 5G लॉन्च होगा Rs 10 हजार से भी कम में! 6GB रैम, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

Samsung Galaxy F06 5G फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 09:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 6GB रैम होगी और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
  • Galaxy F06 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5,000mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy F06 5G फोन में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Flipkart

Samsung Galaxy F06 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इस फोन को 12 फरवरी को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रही है। यह सैमसंग की ओर से एक और बजट फोन होगा जिसकी कीमत Rs 9000 से लेकर 9,999 के बीच हो सकती है। कंपनी ने प्राइस का खुलासा नहीं किया है लेकिन एक संकेत जरूर दे दिया है। कंपनी का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होगा। फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung Galaxy F06 5G Price in India

Samsung Galaxy F06 5G का प्राइस कंपनी ने टीज कर दिया है। हालांकि असल कीमत का खुलासा न करते हुए कंपनी ने संकेत दिया है कि यह 9,xxx की कीमत में लॉन्च होगा। यानी फोन की कीमत 9,999 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। भारतीय समय के अनुसार फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी इसे दो कलर वेरिएंट्स में पेश करेगी जिसमें Bahama Blue और Lit Violet को शामिल किया गया है। 
 

Samsung Galaxy F06 5G Specifications

Samsung Galaxy F06 5G में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले दिया गया है। नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में बेजल्स बड़े हैं और चिन मोटी है। यह फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। जिसके साथ में 6GB रैम होगी और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। 

Samsung Galaxy F06 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर यहां मिल जाता है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। कंपनी का कहना है कि इसमें यूजर को चार साल तक एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे और साथ ही सिक्योरिटी अपडेट भी इतनी ही अवधि तक मिलेंगे। 
Advertisement

Galaxy F06 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। लेकिन फोन के साथ चार्जर नहीं मिलेगा, यह ग्राहक को स्वयं ही खरीदना होगा। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.