• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन 4 जनवरी को होगा लॉन्च! जानें कीमत

8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन 4 जनवरी को होगा लॉन्च! जानें कीमत

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आने वाला है।

8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता Samsung Galaxy F04 स्मार्टफोन 4 जनवरी को होगा लॉन्च! जानें कीमत

Samsung Galaxy F04 कंपनी का लो बजट फोन है जो कम दाम में आकर्षक फीचर्स के साथ आ रहा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F04 कंपनी का एक लो बजट फोन है जिसमें 6.5 इंच डिस्प्ले है
  • फोन में रैम प्लस फीचर के साथ 8GB तक RAM दी गई है
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है
विज्ञापन
Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कंपनी ने नए साल में सस्ते फोन का गिफ्ट दिया है। कंपनी अपने अपकमिंग बजट फोन Samsung Galaxy F04 को 4 जनवरी को ही लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए अधिकारिक रूप से पुष्टि भी कर दी गई है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर इसके लिए एक लॉन्च पेज भी लाइव हो गया है। साथ में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस से भी पर्दा हटा दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम देखने को मिलेगी और 5000एमएएच बैटरी जैसे आकर्षक फीचर्स होंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ये भी कंफर्म कर दिया है कि इसकी कीमत कितनी होने वाली है। इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Samsung Galaxy F04 की लॉन्च टाइमलाइन

Samsung 2023 की शुरुआत सैमसंग के सस्ते स्मार्टफोन (Samsung Cheapest phone) के लॉन्च से करने जा रही है। यह Flipkart पर खास तौर से लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्च डेट 4 जनवरी के लिए कन्फर्म कर दी गई है। फोन के लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है। 
9seasvco
 

Samsung Galaxy F04 की कीमत, उपलब्धता

Samsung Galaxy F04 के लिए कंपनी ने कीमत का इशारा भी दे दिया है। पेज पर इसकी कीमत 7,xxx लिखी गई है। इसका मतलब है कि यह फोन जाहिर तौर पर 8 हजार से कम में लॉन्च होने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया था कि इसकी कीमत 7,499 रुपये हो सकती है। अब जिस तरह से कंपनी ने इसका प्राइस मेंशन किया है, रिपोर्ट्स की बात सच साबित होती दिख रही है। फोन को बेहद स्टाइलिश लुक दिया गया है। इसे कंपनी जेड पर्पल और ओपल ग्रीन में पेश करने जा रही है। 
 

Samsung Galaxy F04 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F04 कंपनी का एक लो बजट फोन है जिसमें 6.5 इंच डिस्प्ले है जो कि एक एचडी प्लस पैनल है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल दिया गया है जिसमें 5MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में रैम प्लस फीचर के साथ 8GB तक RAM दी गई है। इसमें रियर में डुअल कैमरा हो सकता है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा और साथ में 2 मेगापिक्सल के सेकंडरी कैमरा होगा। हालांकि कैमरा डिटेल्स अभी कंपनी ने अधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं की हैं। फोन में MediaTek Helio P35 चिपसेट दिया गया है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आने वाला है। इसके साथ कंपनी ने दो बार OS अपडेट देने की बात कही है। फोन को फ्लिपकार्ट यूनीक फोन के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »