सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो और गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में पता चला

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 10:37 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो और सी5 प्रो पर काम कर रही है
  • गैलेक्सी सी7 और सी5 को चीन में लॉन्च किया गया
  • सैमसंग के नए सी सीरीज स्मार्टफोन में पहले से बेहतर स्पेसिफिकेशन होंगे
सैमसंग द्वारा इस साल सिर्फ चीन के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज डेवलेप करने की खबर आई थी। करीब चार महीने पहले सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन को अभी तक चीन के बाहर उपलब्ध नहीं कराया गया है। अब गैलेक्सी सी सीरीज़ के अगली जेनरेशन स्मार्टफोन के बारे में पता चला है।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के प्रो स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी गैलेक्सी सी7 प्रो और गैलेक्सी सी5 प्रो को लॉन्च कर सकती है। गैलेक्सी सी7 प्रो को एसएम-सी7010 जबकि गैलेक्सी सी5 प्रो को एसेम-सी5010 कोडनेम से दिया गया है। इस खबर के मुताबिक गैलेक्सी सी7 प्रो गैलेक्सी सी5 प्रो में पिछले सी सीरीज़ स्मार्टफोन से बेहतर स्पेसिफिकेशन होंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी सी सीरीज में मिड-रेंज हैंडसेट वाले स्पेसिफिकेशन दिए हैं लेकिन ये फोन प्रीमियम लुक वाले हैं। सैमसंग गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन में 1920×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए सैमसंग के इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। इसमें भी गैलेक्सी सी5 की तरह ही 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में डुअल-टोन एलईडी और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। सैमसंग गैलेक्सी सी7 एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 156.6×77.2×6.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है
Advertisement

इससे पहले गैलेक्सी सी9 स्मार्टफोन के लीक की खबरें भी आ चुकी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.