Samsung Galaxy A90 का 5G वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A90 5G हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिल गया है।

Samsung Galaxy A90 का 5G वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A90 का 5G वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A90 5G को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से हो सकता है लैस
  • गैलेक्सी ए90 5जी वेरिएंट में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
विज्ञापन
Samsung Galaxy A90 का 5G हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह सैमसंग गैलेक्सी एस और गैलेक्सी नोट सीरीज़ के अलावा पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे 5जी नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा। यह फ्लैगशिप सीरीज़ का हिस्सा नहीं होगा लेकिन इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ऐसा लगता है कि सैमसंग ने इस प्रोसेसर को मुख्य रूप से 5G क्षमता को ध्यान में रखकर चुना है क्योंकि मिड-रेंज एक्सीनॉस और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर में से कोई भी 5G क्षमता वाला नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी पहले पॉपुलर बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लीक हो चुका है, हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 3,458 और 10,852 स्कोर किया है। लीक से यह भी संकेत मिला था कि गैलेक्सी ए90 5जी वेरिएंट को 6 जीबी रैम के साथ उतारा जा सकता है। वाई-फाई एलायंस पर सर्टिफिकेशन से इस बात का पता चला था कि सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट से लैस होगा और इसे SamMobile द्वारा स्पॉट किया गया है।
 
Samsung


पहले लीक से इस बात का पता चला था कि गैलेक्सी ए90 में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है। गैलेक्सी ए90 5जी में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

इसके अलावा स्मार्टफोन में टिल्ट ओआईएस तकनीक को भी शामिल किया जा सकचा है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, साथ ही रिटेल बॉक्स में 45 वॉट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि आखिर सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी को कब तक लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »