सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत हुई लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत हुई लीक
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले दो हफ्तों में अपने गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पेश किए हैं। कंपनी ने गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी एस7 के सेकेंड जेनरेशन हैंडसेट लॉन्च करने के साथ मार्केट में फर्स्ट जेनरेशन सैमसंग गैलेक्सी ए9 भी पेश किया। गैलेक्सी ए9 को चीन में लॉन्च किया गया था, हालांकि कंपनी ने इस दौरान स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच इंटरनेट पर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें गैलेक्सी ए9 की चीन में कीमत का खुलासा किया गया है।

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर पोस्ट किए गए हैंडसेट लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 32,700 रुपये) होगी। फैबलेट की ज्यादा कीमत की वजह मेटल फ्रेम और प्रीमियम हैंडसेट गैलेक्सी नोट 5गैलेक्सी नोट 6 की तरह ग्लास बॉडी डिजाइन को बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है।
 
samsung-galaxy-a9-china-price-weibo

सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। गैलेक्सी ए9 में 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 इंटिग्रेटेड है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरे की। सैमसंग गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 एपरचर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की एक और बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज़िंग फीचर को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »