Samsung Galaxy A9 (2018) भारत में इस महीने हो सकता है लॉन्च

Samsung दुनिया के पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) को इस महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। भारत में चार रियर कैमरे वाले फोन की कीमत क्या हो सकती है, जानें।

Samsung Galaxy A9 (2018) भारत में इस महीने हो सकता है लॉन्च

भारत में इस महीने लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A9 (2018)

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A9 (2018) के दो वेरिएंट हो सकते हैं भारत में लॉन्च
  • दुनिया का पहला चार रियर कैमरे वाला फोन है Galaxy A9 (2018)
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) देगा OnePlus 6T को टक्कर
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung दुनिया के पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) को इस महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों द्वारा यह बात सामने आई है। Samsung Galaxy A9 (2018) मार्केट में मौजूद वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को टक्कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में गैलेक्सी ए9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

याद करा दें कि, पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत का संकेत दिया गया था। भारत में गैलेक्सी ए9 (2018) की संभावित शुरुआती कीमत 39,000 रुपये हो सकती है। Samsung ने पिछले महीने Galaxy A9 (2018) को मलेशिया में लॉन्च किया था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फोन की कीमत 599 यूरो (करीब 51,300 रुपये) और 549 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,700 रुपये) से शुरू होती है। भारत में सबसे पहले 6 जीबी रैम मॉडल लाए जाने की उम्मीद है। इस फोन को बबलगम पिंक, कैवियर ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • कमियां
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  2. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  6. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  10. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »