Samsung Galaxy A8s FE अगले महीने होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A8s के नए वेरिएंट Galaxy A8s FE को अगले महीने किया जाएगा लॉन्च।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 22 जनवरी 2019 16:06 IST
ख़ास बातें
  • 14 फरवरी से शुरू हो सकती है Galaxy A8s FE की बिक्री
  • पिंक और गोल्ड ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा गैलेक्सी ए8एस एफई
  • Galaxy A8s FE के दाम से पर्दा उठना अभी बाकी है

Samsung Galaxy A8s FE अगले महीने होगा लॉन्च

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अगले महीने वेलेंटाइन डे 2019 (Valentine's Day 2019) के खास मौके पर Galaxy A8s के नए वेरिएंट Galaxy A8s FE को चीनी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस एफई (संभवतः FE का अर्थ फीमेल एडिशन) पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A8s से मिलता जुलता है लेकिन नए वेरिएंट को पिंक और गोल्ड ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ उतारा जाएगा।

फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि Galaxy A8s FE को 6 जीबी के साथ या फिर 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर MMDDJ_  ने ट्वीट किया है कि चीनी मार्केट में Samsung Galaxy A8s FE की बिक्री 14 फरवरी से शुरू होगी। लेकिन इस नए वेरिएंट का दाम क्या होगा फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठा है।
Advertisement

याद करा दें कि, Samsung Galaxy A8s कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ उतारा गया था। सैमसंग Galaxy A8s के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। तीसरा सेंसर तस्वीरों में ज़्यादा डेप्थ कैपचर करने के लिए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A8s की बैटरी 3400 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की मोटाई 7.4 मिलीमीटर है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A8s FE, Galaxy A8s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.