Samsung Galaxy A71 को One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये फीचर्स

इस अपडेट के साथ Samsung कीबोर्ड में भी कुछ नए फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें Landscape mode में split keyboard सपोर्ट शामिल है। साथ ही यूज़र्स सीधे कीबोर्ड से यूट्यूब पर सर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 को अपडेट में मिला लेटेस्ट अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच
  • गैलेक्सी ए71 के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर A715FXXU3ATI8 है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए71 के लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 1014.82MB है

Samsung Galaxy A71 के अपडेट में कैमरा क्वालिटी और स्टेबिल्टी को भी अपग्रेड किया गया है

Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन को कथित रूप से कुछ देशों में One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट इम्प्रूवमेंट्स और फिक्स से लैस है, जिसके साथ लेटेस्ट अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी आता है। गैलेक्सी ए71 को One UI 2.0 के साथ पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, जुलाई में इसके लिए One UI 2.1 अपडेट ज़ारी किया गया था, जो कि कुछ कैमरा फीचर्स के साथ आया था। वहीं, अब गैलेक्सी ए71 को एंड्रॉयड 10 आधारित लेटेस्ट सैमसंग स्किन अपडेट रोलआउट किया जाना शुरू कर दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A71 One UI 2.5 update changelog

SamMobile द्वारा साझा किए चेंजलॉग के स्क्रीनशॉट में One UI 2.5 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर A715FXXU3ATI8 है और इसका साइज़ 1014.82MB है।
Advertisement
 

 नए अपडेट क् साथ वाई-फाई क्वालिटी की जानकारी मुहैया कराई जाएगी, यदि आस-पास के राउटर की क्वालिटी को मापा जा सकेगा तो इसे Very Fast, Fast, Normal या Slow के रूप में दर्शाया जाएगा। यूज़र्स किसी अन्य पास के यूज़र्स से वाई-फाई राउटर के लिए पासवर्ड रिक्वेस्ट भी कर सकेंगे, जो कि उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट मे सेव हो और राउटर से कनेक्टिड हो।

इसके अलावा सैमसंग कीबोर्ड में भी कुछ नए फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें Landscape mode में split keyboard सपोर्ट शामिल है। साथ ही यूज़र्स सीधे कीबोर्ड से यूट्यूब पर सर्च कर सकेंगे। मैसेजेस में भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें नया फीचर शामिल किया है है जो कि हर 30 मिनट में 24 घंटे के लिए SOS लोकेशन साझा करने की इज़ाजत देता है।
Advertisement

अपडेट में कैमरा क्वालिटी और स्टेबिल्टी को भी अपग्रेड किया गया है। इसके अतिरिक्त, Bitmoji stickers भी अब Always On Display (Clock style) में सपोर्ट करेगा। जैसे कि हमने बताया लेटेस्ट अपडेट अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है।
 

How to get One UI 2.5 update on Samsung Galaxy A71

अपने सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन में इस लेटेस्ट अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आप फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट और डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा आप अपडेट के नोटिफिकेशन का इंतज़ार भी कर सकते हैं।
Advertisement

SamMobile की रिपोर्ट कहती है कि इस अपडेट को कुछ देशों में रोलआउट किया गया है, हालांकि देशों के नाम की जानकारी इसमें नहीं दी गई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A71, October 2020 Security Patch, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.