Samsung Galaxy A70 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का दावा

Samsung Galaxy A70 का अपडेट फरवरी एंड्रॉयड सुरक्षा पैच के साथ आता है। उम्मीद है कि यह अपडेट सॉफ्टवेयर के यूआई में सुधार लेकर आया होगा और गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 की तरह इस अपडेट में भी डिजिटल वेलबिंग ऐप को जोड़ा गया होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 फरवरी 2020 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का दावा है
  • इस अपडेट में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच भी जोड़ा गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए70 को मिले इस अपडेट का डाउनलोड साइज़ 2060 एमबी है

Samsung Galaxy A70 को एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 अपडेट मिला है

Samsung Galaxy A70 को कथित तौर पर Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। फिलहाल यह अपडेट यूक्रेन के गैलेक्सी ए70 यूज़र्स को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही इसके अन्य क्षेत्रों में भी जारी किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी ए30 और सैमसंग गैलेक्सी ए50 फोन के लिए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 अपडेट जारी किया था। Samsung के OneUI 2.0 के फीचर्स से लैस इस अपडेट में लेटेस्ट फरवरी 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच भी दिया गया है। अपडेट में सिस्टम-वाइड डार्क मोड भी शामिल है और Samsung Galaxy A70 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A705FNXXU5BTB9 है।

TizenHelp की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए70 को यूक्रेन में Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 अपडेट मिला है। फर्मवेयर वर्ज़न A705FNXXU5BTB9 वाले इस अपडेट का साइज़ 2060 एमबी है। यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) तरीके से जारी किया गया है और सभी यज़र्स को अपडेट प्राप्त करने में थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि यह अपडेट धीरे-धीरे फेज़्ड तरीके से जारी किया जा रहा है। अपडेट जांचने के लिए यूज़र्स फोन की सेटिंग्स के अंदर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाके इस अपडेट को जांच सकते हैं।

रिपोर्ट में गैलेक्सी ए70 की यूक्रेन यूनिट पर मिले इस लेटेस्ट अपडेट का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है और हम देख सकते हैं कि इसमें फरवरी एंड्रॉयड सुरक्षा पैच शामिल है। उम्मीद है कि यह अपडेट सॉफ्टवेयर के यूआई में सुधार लेकर आया होगा और गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 की तरह इस अपडेट में भी डिजिटल वेलबिंग ऐप को जोड़ा गया होगा।

यह भी जाहिर है कि सैमसंग ने इस अपडेट में एंड्रॉयड 10 के कई फीचर्स भी शामिल किए होंगे। सैमसंग के द्वारा पहले जारी किए गए डिवाइस अपडेट रोडमैप के अनुसार, गैलेक्सी ए70 को यह अपडेट अप्रैल में मिलना था, लेकिन कंपनी ने इस अपडेट को शेड्यूल से लगभग दो महीने पहले ही अपडेट को जारी कर दिया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.