Samsung Galaxy A70 हुआ लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है इसमें

Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ का विस्तार करते हुए नए Galaxy A70 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2019 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए70 में है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy A70 में

Samsung Galaxy A70 हुआ लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है इसमें

Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ का विस्तार करते हुए नए Galaxy A70 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए70 (Galaxy A70) में वाटरड्रॉप नॉच, 6.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। Galaxy A70 की अहम खासियतों की बात करें तो हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A70 लेटेस्ट वन यूआई (One UI) पर चलता है। आइए अब आपको सैमसंग गैलेक्सी ए70 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तारे से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Samsung Galaxy A70 की कीमत, उपलब्धता और डिजाइन

सैमसंग ने अपने नए Galaxy A70 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। Samsung अगले माह 10 अप्रैल को आयोजित इवेंट के दौरान डिटेल्स की जानकारी मुहैया कराएगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू, कोरल और व्हाइट रंग में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए70 (Samsung Galaxy A70) में 3डी ग्लैस्टिक डिजाइन, वाटरड्रॉप नॉच और डिस्प्ले के नीचे पतला बॉर्डर है। फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरें हैं। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिली है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A70 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए70 (Samsung Galaxy A70) एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित सैमसंग वन यूआई (Samsung One UI) पर चलता है। डुअल-सिम वाले इस फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (डुअल 2.0 गीगाहर्ट्ज़+ हेक्सा 1.7 गीगाहर्ट्ज़) के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए70 (Samsung Galaxy A70) में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.7 है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.2 है। तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

Galaxy A70 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएच की बैटरी दी गई है जो 25 वाट सुपर-फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है, लेकिन यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि इसमें ऑप्टिकल सेंसर है या फिर अल्ट्रासोनिक सेंसर। यह फोन फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.3x76.7x7.9 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.