Samsung Galaxy A7 (2018) में 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.1 नूगा होने का पता चला

सैमसंग की ए सीरीज़ के स्मार्टफोन कंपनी की कम कीमत वाली जे सीरीज़ और फ्लैगशिप एस सीरीज़ के बीच में होते हैं। सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी ए7 (2018) स्मार्टफोन के बारे में लीक और ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 17:27 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 4 जीबी रैम की जगह 6 जीबी रैम हो सकता है
  • इसके अलावा इस वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर (SM-A730F) के साथ लिस्ट किया गया है
सैमसंग की ए सीरीज़ के स्मार्टफोन कंपनी की कम कीमत वाली जे सीरीज़ और फ्लैगशिप एस सीरीज़ के बीच में होते हैं। सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी ए7 (2018) स्मार्टफोन के बारे में लीक और ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं। अब, Samsung Galaxy A7 (2018) स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। इससे पहले स्मार्टफोन को जीएफएक्सबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था जिससे फोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ था।

phonearena की ख़बर के मुताबिक, Samsung Galaxy A7 (2018) की बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर (SM-A730F) के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि इस फोन में 4 जीबी रैम की जगह 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इसके अलावा इस वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग ने स्थानीय प्रतिद्वंदिता को देखते हुए चीन में ज़्यादा रैम वाले वेरिएंट लॉन्च करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने नोट 8 और चीन में कुछ दूसरे सैमसंग स्मार्टफोन में भी 6 जीबी रैम दिया है। इस स्मार्टफोन ने गीकबेंच पर सिंगल कोर में 1478 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4170 स्कोर किया।

इससे पहले, गैलेक्सी ए5 (2018) में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ था। आने वाले सैमसंग गैलेक्सी ए7 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया जाएगा। और इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो का ना होना निराश करता है। इससे पहले आई जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा 3डी तस्वीरों से पता चलता है कि 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले स्क्रीन की वज़ह से फोन का डिज़ाइन बदलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक बिक्स्बी बटन भी दिया जाएगा। उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में पिछले सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) की तुलना में बेहतर बैटरी लाइफ दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.