सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) में होगा 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, लीक से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 12:50 IST
सैमसंग की ए सीरीज़ के गैलेक्सी स्मार्टफोन को अपर-मिड रेंज स्मार्टफोन माना जाता है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 को लेकर लीक में पहले भी ख़बरें सामने आ चुकी हैं। अब एक स्पेसिफिकेशन टेबल से इस फोन के फ्रंट कैमरे व बॉडी के बारे में जानकारी सामने आई है।

फोनअरीना की ख़बर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के स्पेसिफिकेशन वाली एक टेबल लीक हुई है। इससे फोन के स्क्रीन, स्टोरेज, रैम, कैमरा, बैटरी, वाटर रेसिस्टेंस और फिंगरप्रिंट जैसे मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। नए गैलेक्सी ए7 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले व एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम होगा। इस फोन को 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। ख़बरों के अनुसार, ए7 (2017) में 3500 या 3600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 16 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन का फ्रंट व रियर कैमरा होगा। दोनों सेंसर अपर्चर एफ/1.9 के साथ आएंगे। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर व यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि नई गैलेक्सी ए सीरीज को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

सैमसंग ने इसी साल फरवरी में सैमसंग गैलेक्सी ए7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। याद दिला दें, कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले लैंस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3300 एमएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.