सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) भारत में लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 11:26 IST
सैमसंग ने गुरुवार को अपने गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन को भारत के लिए लॉन्च कर दिया। इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 29,400 और 33,400 रुपये है। डुअल-सिम सपोर्ट करने वाले दोनों ही 4जी स्मार्टफोन 15 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेंगे। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हैं।

गौर करने वाली बात है कि दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी ने इन स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। इस दौरान गैलेक्सी ए3 (2016) को भी पेश किया था। फिलहाल, कंपनी ने इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस होगा। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस के साथ आएंगे।
 

(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए7)

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी ए7 (2016) में एलटीई कैट.6 कनेक्टिविटी फ़ीचर के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एएनटी+, यूएसबी 2.0 और एनएफसी से लैस है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.5x74.1x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, जियोमैगनेटिक सेंसर भी मौजूद हैं। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए7 (2016) वाले ही हैं, लेकिन कुछ फ़र्क भी है। यह 5.2 इंच के फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 2 जीबी का रैम मौजूद है। हैंडसेट को पावर देगी 2900 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 144.8x71.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।

(यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) बनाम सैमसंग गैलेक्सी ए5)
Advertisement

इसके साथ सैमसंग ने बताया कि उसकी योजना श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान में बनाने की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.