Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ दिखने में होंगे ऐसे? पता चली कीमत भी

Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ के लिए अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को ग्लोबल साइट पर स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ लिस्ट कर दिया है।

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ दिखने में होंगे ऐसे? पता चली कीमत भी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ के लिए अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को ग्लोबल साइट पर स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ लिस्ट कर दिया है। Samsung Galaxy A6 और Galaxy A6+ की खासियत यहां कैमरा और डिज़ाइन को बताया गया है। ये हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और लवेंडर रंग वेरिएंट में आएंगे।
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

दोनों ही हैंडसेट में सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले आया है, जो Samsung की Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy A8 सीरीज़ में दिया जा चुका है। Samsung Galaxy A6 में 5.6 इंच का डिस्प्ले है, जबकि Samsung Galaxy A6+ में यह 6.0 इंच का है। दोनों का आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।

हार्डवेयर के लिहाज़ से फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। इनमें काम करता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड Samsung Galaxy A6 के लिए 1.6 गीगाहर्ट्ज़ और Samsung Galaxy A6+ के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। दोनों हैंडसेट 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में बिक्सबी, बिक्सबी विज़न, होम एवं रिमाइंडर की सुविधा है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A6 में 16 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस सेंसर है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों हैंडसेट के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  Samsung Galaxy A6 सीरीज़ को पावर देती है 3000 व 3500 एमएएच की बैटरी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Samsung Galaxy A6+ में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। बोकेह इफेक्ट भी इसमें काम करता है, जो यूज़र को सिर्फ Samsung Galaxy A6+ ही मिलेगा।

दोनों स्मार्टफोन के जर्मनी में प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं। Samsung Galaxy A6 की कीमत 309 यूरो (तकरीबन 24,750 रुपये) है। वहीं, Samsung Galaxy A6+ के लिए चुकाने होंगे 369 यूरो (29,500 रुपये)। हालांकि, अभी तक भारत में Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ के लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।    
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »