Samsung Galaxy A55 के रेंडर्स, कलर ऑप्शन लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A55 में Exynos 1480 SoC होगा जिसमें 2.75GHz पर क्लॉक किए गए 4 परफॉर्मेंस कोर और 2.05GHz पर 4 एफिशिएंसी कोर होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज होगी।
  • Samsung Galaxy A55 में Exynos 1480 SoC होगा।
  • Samsung Galaxy A55 एंड्रॉइड 14 के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S24 सीरीज को 17 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। Galaxy S24 के लिए प्री-रिजर्वेशन पहले से ही शुरू हो चुके हैं। Galaxy S24 सीरीज की रिलीज के बाद Samsung आमतौर पर अपने प्रीमियम मिड-रेंज Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन पेश करता है। इस साल फ्लैगशिप A-सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A55 होने की संभावना है। आइए आगामी सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

आधिकारिक रिलीज से पहले एंड्रॉइड हेडलाइन्स ने Galaxy A55 के डिटेल्ड रेंडर का खुलासा किया है, जिससे स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन का पता चलता है। स्मार्टफोन में तीन उभरे हुए कैमरा रिंग के साथ एक सपाट बैक है। हालांकि, कॉर्नर ज्यादातर सपाट रहते हैं, वहां एक बेहतर डिजाइन एलिमेंट है जहां पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद है।
Advertisement

ऐसी अफवाहें थीं कि Samsung Galaxy A55 का फ्रेम इस बार मेटल से बना हो सकता है और इसके लुक से हमें यही पता चल रहा है। स्मार्टफोन के फ्रंट में समान बेजेल्स होने का पता चलता है। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंटर्ड पंच होल भी है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy A55 ऑसम आइसब्लू, ऑसम लिलैक और ऑसम नेवी कलर्स में आएगा। इसके अलावा गैलेक्सी A55 के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है।

पिछली गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि स्मार्टफोन में Exynos 1480 SoC होगा जिसमें 2.75GHz पर क्लॉक किए गए 4 परफॉर्मेंस कोर और 2.05GHz पर 4 एफिशिएंसी कोर होंगे। आगामी स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज होगी। इसके अलावा उम्मीद की जा सकती है कि यह एंड्रॉइड 14 के साथ आएगा। जब तक यह लॉन्च होगा One UI 6.1 आ जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.