Samsung Galaxy A54, A34 5G Specifications Leaked: 5000mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ आएंगे!

Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की sAMOLED फुल-एचडी डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz के बीच होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं।
  • Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की sAMOLED फुल-एचडी डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED डिस्प्ले होगी

Samsung Galaxy A53 5G में 6.50 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung गैलेक्सी ए14 लॉन्च किए जाने के बाद Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन्स की नई लाइनअप पर काम कर रही है। इन स्मार्टफोन्स को 2023 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ चुके हैं। अब हाल ही में इन कथित स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा हुआ है।
 

Samsung Galaxy A54 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर सुधांशु अंभोर (@Sudhanshu1414) और 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की sAMOLED फुल-एचडी डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz के बीच होगा। यह फोन Samsung Exynos 1380 चिपसेट पर काम कर सकता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन यूआई 5.0 के साथ आ सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A54 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए54 में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A34 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 SoC पर काम करने की संभावना है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन यूआई 5.0 पर काम कर सकता है।

Galaxy A34 5G में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी होगी। सेफ्टी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  2. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  3. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  4. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  5. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  6. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  7. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  8. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  9. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  10. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.