64MP कैमरे साथ Samsung Galaxy A52s 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत भारत में 35,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,499 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G में मौजूद हैं चार रियर कैमरे
  • भारत में फोन की सेल आज से शुरू हो चुकी है
  • Amazon, Samsung.com के जरिए खरीदा जा सकता है फोन

ऑसम ब्लैक, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइल कलर ऑप्शन में आता है फोन

Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में 1 सितंबर बुधवार को Galaxy A सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Samsung फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड फीचर किया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन पिछले महीने यूके में Galaxy A52 5G फोन के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया था। हालांकि, इस फोन में अपने पिछले मॉडल्स की तरह कई समानताएं हैं, जिसमें डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा आदि शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को युवा स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिसकी टक्कर मार्केट में मौजूद Realme GT Master Edition, OnePlus Nord 2, Poco F3 GT और Mi 11X जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Samsung Galaxy A52s 5G price in India, availability

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत भारत में 35,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को आप ऑसम ब्लैक, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइल कलर ऑप्शन में Amazon, Samsung.com और प्रमुख रीटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। फोन की सेल आज से ही शुरू कर दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, फोन पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसका फायदा आप अपने पुराने को एक्सचेंज करके उठा सकते हैं।

आपको बता दें, पिछले महीने Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन को यूके में GBP 409 (लगभग 41,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया था, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए52 5जी में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट के लिए IP67 रेटेड है। फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड भी दिया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही मिलता है। यह गैलेक्सी ए52 5जी के विपरित है, जो कि 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें केवल 15 वॉट अडैप्टर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm  और भार 189 ग्राम है। फोन का डायमेंशन और भार भी Galaxy A52 5G की तरह है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.