Samsung Galaxy A52s 5G इन रंगों में दे सकता है दस्तक, रेंडर्स हुए लीक

डिज़ाइन की बात करें, तो Samsung Galaxy A52s 5G फोन में Samsung Galaxy A52 5G की तरह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले देखा जा सकता है, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G में मिल सकता है सिंगल 128 जीबी स्टोरेज
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद होंगे चार रियर कैमरे
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन पिछले कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की जानकारी सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक में फोन के कुछ रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें कथित रूप से सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन के कलर ऑप्शन देखे जा सकते हैं। हाल ही में फोन यूरोपियन रिटेलर साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां से फोन की कीमत की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, उस वक्त साइट की मदद से फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी भी प्राप्त हुई थी, लेकिन लेटेस्ट लीक में उन कलर ऑप्शन के साथ फोन को देखा जा सकता है।

Snoopy (@_snoopytech_) नामक टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कथित Samsung Galaxy A52s 5G फोन के कुछ रेंडर्स साझा किए हैं। इन रेंडर्स में फोन के कलर ऑप्शन्स को देखा जा सकता है। लीक के मुताबिक, यह फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, जिसमें शामिल होंगे ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम पर्पल और ऑसम व्हाइट। कलर के अलावा, लीक रेंडर में फोन के फ्रंट से लेकर बैक तक के डिज़ाइन को भी देखा जा सकता है।
Advertisement

डिज़ाइन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन में Samsung Galaxy A52 5G की तरह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले देखा जा सकता है, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, बैक पैनल भी देखने में सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी की तरह ही है।

यही नहीं टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि गैलेक्सी ए52एस फोन में केवल एक ही स्टोरेज विकल्प मिलेगा वो है 128 जीबी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A52s price (expected)

कीमत की बात करें, तो हाल ही में फोन यूरोपियन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था जिसके मुताबिक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 434.64 (लगभग 38,400 रुपये) होगी। बता दें, यह कीमत सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी से भी ज्यादा है, जो कि EUR 429 (लगभग 37,100 रुपये) में लॉन्च हुआ था।
 

Samsung Galaxy A52s specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस फोन गीकबेंक पर Android 11 और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मिल सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.