64MP कैमरा वाले Samsung Galaxy A52s 5G की भारतीय कीमत हुई लीक, 3 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

टिप्सटर के अनुसार, Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है, जबकि फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,499 रुपये में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G फोन UK में हो चुका है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी दो वेरिएंट्स में दे सकता है दस्तक
  • फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च तारीख की जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है। यह फोन यूके में पिछले हफ्ते में लॉन्च किया गया था और माना जा रहा है कि यह जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। भारत में यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है, जबकि यूक में इसका सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल पेश किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर, 4,500 एमएएच बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।
 

Samsung Galaxy A52s 5G price in India, launch date (expected)

टिप्सटर Abhishek Yadav का दावा है कि Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फोन दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है, जबकि फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,499 रुपये में दस्तक दे सकता है। आपको बता दें, यूके में यह फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में पेश किया गया था। वहींस इसकी कीमत GBP 409 (लगभग 41,800 रुपये) सेट की गई थी।
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications (UK variant)

फोन के स्पेसिफिकेशन यूके वेरिएंट के समान हो सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए52 5जी में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट के लिए IP67 रेटेड है। फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड भी दिया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही मिलता है। यह गैलेक्सी ए52 5जी के विपरित है, जो कि 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें केवल 15 वॉट अडैप्टर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm  और भार 189 ग्राम है। फोन का डायमेंशन और भार भी Galaxy A52 5G की तरह है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.