Samsung Galaxy A52 के कैमरा को लेकर मिली यह अहम जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A52 में 5G सपोर्ट होगा, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन पिछले मॉडल की तरह ही एलटीई वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 में 5G सपोर्ट शामिल होने की खबर
  • बैक कैमरा सेटअप को लेकर भी मिली अहम जानकारी
  • इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है फोन

Samsung Galaxy A52 में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी बैक कैमरा दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A52 के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। सैमसंग गैलेक्सी के इस आगामी स्मार्टफोन में कथित तौर पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। सैमसंग कथित तौर पर गैलेक्सी ए52 को अभी विकसित कर रही है। फिलहाल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि Samsung Galaxy A52 को इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy Club की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए52 में एक मैक्रो कैमरा होगा, लेकिन ज़ूम लेंस नहीं होगा। नए फोन में शामिल 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूदा Samsung Galaxy A51 के 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर की तुलना में अच्छा अपग्रेड होगा। अभी तक वाइड-एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A52 में 5G सपोर्ट होगा, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन पिछले मॉडल की तरह ही एलटीई वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A50 और Galaxy A51 सैमसंग के सबसे लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन रहे हैं, जिनमें बाद वाला 5G वेरिएंट फिलहाल सैमसंग द्वारा पेश किया गया सबसे किफायती 5G फोन है।
Advertisement

Samsung Galaxy A52 उन नौ फोन में शामिल था, जिन्हें दक्षिण कोरियाई कंपनी ने जनवरी में ट्रेडमार्क किया था। सैमसंग द्वारा ट्रेडमार्क किए गए अन्य फोन Samsung Galaxy A12, Samsung Galaxy A22, Samsung Galaxy A32, Samsung Galaxy A42, Samsung Galaxy A62, Samsung Galaxy A72, Samsung Galaxy A82 और Samsung Galaxy A92 थे।
Advertisement

जून में The Elec की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए (2021) सीरीज़ में वायरलेस चार्जिंग क्षमताओं को शामिल करेगी। रिपोर्ट में कहा गया था कि मिड-रेंज फोन की प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अब तक, केवल सैमसंग के प्रीमियम फोन जैसे Galaxy S और Galaxy Note सीरीज़ में ही वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.