Samsung Galaxy A52 के क्वाड रियर कैमरा और 3.5mm ऑडियो जैक की मिली झलक!

Samsung Galaxy A52 5G फोन हाल ही में चीन का 3C नेटवर्क सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। लिस्टिंग का सुझाव था कि यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy A52 के क्वाड रियर कैमरा और 3.5mm ऑडियो जैक की मिली झलक!

Samsung Galaxy A52 में मिल सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 में मिल सकता है यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • यह फोन Android 11 पर भी काम कर सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 की कथित तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें फोन का बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। सैमसंग गैलेक्सी ए52 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन का प्रोडक्शन सैमसंग की ग्रेटर नोएडा फैक्टरी में शुरू हो चुका है। आगामी फोन को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है कि फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद होगा। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Samsung Galaxy A5 के बैक पैनल की लीक तस्वीर 91Mobiles की रिपोर्ट में सामने आई है। तस्वीरों से संकेत मिलता है कि फोन के पिछले हिस्से पर आयतकार कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें चार कैमरा सेंसर्स L शेप में स्थित होंगे। तस्वीर में दिखे फोन में ग्लॉसी बैक फिनिश दिखा है, जिसमें लॉन्च के वक्त और भी कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा तस्वीर में यह भी इशारा मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सा ए52 फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। तस्वीर में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को नहीं मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है।

हाल ही में सामने आई लीक से संकेत मिलते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। बता दें, फोन का 4जी वेरिएंट को भी पिछले दिनों ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। लेकिन माना तो यह भी जा रहा है कि गैलेक्सी ए52 का 5जी वर्ज़न भी भारत लाया जाएगा। अन्य लीक्स में सामने आ चुका है कि इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में आयताकर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। पुरानी रिपोर्ट में यह भी संकेत मिले थे कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल कैमरा, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर मौजूद होगा। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट और 6 जीबी दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन Android 11 पर काम करेगा।

Samsung Galaxy A52 5G फोन हाल ही में चीन का 3C नेटवर्क सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। लिस्टिंग का सुझाव था कि यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालांकि, Samsung ने आगामी फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  2. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  3. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  4. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  5. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  6. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  7. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  8. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »