Samsung Galaxy A52 5G के अनबॉक्सिंग वीडियो से डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक

Samsung Galaxy A52 5G के रिटेल बॉक्स से पता चलता है कि फोन का मॉडल नंबर SM-A526B/DS है और यह 5G वेरिएंट होगा। बॉक्स से यह भी पता चलता है कि इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मार्च 2021 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A52 5G में क्वाड रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले देखा गया है
  • फोन के अनबॉक्सिंग वीडियो में देखने को मिला रिटेल बॉक्स और एसेसरीज़
  • वीडियो में गैलेक्सी ए52 को ब्लैक रंग के विकल्प में दिखाई देता है

Samsung Galaxy A52 5G में Snapdragon 750G चिपसेट दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A52 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग उस दिन Galaxy Awesome Unpacked ईवेंट की मेजबानी कर रहा है, जहां कंपनी कथित तौर पर Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 मॉडल्स को पेश कर सकती है। गैलेक्सी ए52 का 5G वेरिएंट अब लॉन्च से पहले एक YouTube वीडियो के जरिए लीक हो गया है। Galaxy A52 5G के इस अनबॉक्सिंग वीडियो में डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ फोन के रिटेल बॉक्स में मिलने वाले सामान की जानकारी भी मिलती है।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications, design (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी का अनबॉक्सिंग वीडियो Moboaesthetics नाम के एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो रिटेल बॉक्स खोलने से शुरू होता है। बॉक्स से पता चलता है कि फोन का मॉडल नंबर SM-A526B/DS है और यह 5G वेरिएंट है, जो ब्लैक कलर का है। Samsung Galaxy A52 5G के बॉक्स से यह भी पता चलता है कि इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी।
Advertisement


बॉक्स के अंदर एक सिलिकॉन क्लियर केस, सिम इजेक्टर टूल, वारंटी कार्ड, यूज़र गाइड, 9V@1.67A चार्जर (लगभग 15W) और USB Type-A to Type-C केबल मिलते हैं। Samsung Galaxy A52 5G को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले Infinity-O सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। वीडियो से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 750G चिपसेट होगा और यह Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 पर काम करेगा। फोन में हाइब्रिड डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट है और वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दायें किनारे पर हैं। सिम ट्रे को ऊपर रखा गया है।
Advertisement

YouTuber का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी का बैक प्लास्टिक का है और फोन 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ क्वाड कैमरा मॉड्यूल है। फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर है। Samsung Galaxy A52 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और YouTuber का दावा है फिंगप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फोन की गेमिंग क्षमता बहुत बढ़िया है। गेमिंग क्षमता मापने के लिए उसने फोन में PUBG Mobile और Call of Duty: Mobile खेल कर देखा।

बता दें कि Samsung ने आगामी Galaxy A52 5G के लॉन्च या स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि अभी तक नहीं की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.