Samsung Galaxy A51 को मिला लेटेस्ट One UI 2.1 अपडेट

Samsung Galaxy A51 वर्तमान में One UI 2.0 पर चलता है और नया अपडेट फोन के लिए लेटेस्ट One UI 2.1 लेकर आता है। अपडेट में कई फीचर्स में सुधार किए गए हैं।

Samsung Galaxy A51 को मिला लेटेस्ट One UI 2.1 अपडेट

Samsung Galaxy A51 की भारत में कीमत 25,250 रुपये है

ख़ास बातें
  • नए One UI 2.1 अपडेट में Galaxy A51 में किए गए कई सुधार
  • अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है नया अपडेट
  • वर्तमान में Android 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चल रहा है गैलेक्सी ए51
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नए One UI 2.1 अपडेट की घोषणा के लिए कंपनी ने एक डॉक्युमेंट भी रिलीज़ किया है। इसके अलावा कुछ Reddit यूज़र्स ने इस अपडेट की पुष्टी के लिए स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए हैं। गैलेक्सी ए51 का अपडेट कई देशों में जारी किया गया है। लेटेस्ट वन यूआई अपडेट स्मार्टफोन को अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड करता है। साथ ही कई बदलाव और बग फिक्स भी लेकर आता है। वर्तमान में Galaxy A51 One UI 2.0 पर चल रहा है। बता दें कि One UI 2.1 को कंपनी ने फ्लैगशिप Galaxy S20 सीरीज़ और Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन के साथ लॉन्च किया था। अब यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्ज़न गैलेक्सी ए51 यूज़र्स को भी मिलने जा रहा है।

Samsung द्वारा जारी किए गए डॉक्युमेंट से पता चलता है कि Galaxy A51 के लिए जारी हुआ नया One UI 2.1 अपडेट बिल्ड नंबर A515FXXU3BTD4 के साथ आता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि सैमसंग ने इस अपडेट में स्मार्टफोन के लिए अप्रैल सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है। यह भी पता चलता है कि अपडेट को 5 मई से जारी करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसमें यह जानकारी नहीं है कि शुरुआत में यह अपडेट किन देशों के गैलेक्सी ए51 यूज़र्स को मिलेगा। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, नया अपडेट फिलहाल मिस्र, इज़राइल, मोरोक्को, पाकिस्तान समेत कुछ अन्य देशों में जारी किया गया है। इसमें भारत का नाम शामिल नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में यह भारत में Galaxy A51 यूज़र्स के लिए भी जारी किया जाएगा।

सैमसंग द्वारा साझा किए गए पैच नोट्स से पता चलता है कि नया अपडेट पहले से बेहतर एआर ईमोजी और बदले हुए गैलेरी ऐप के साथ आता है। इसमें सैमसंग कीबोर्ड में भी सुधार किया गया है। साथ ही म्युज़िक शेयर और क्विक शेयर फीचर को भी सुधारा गया है। पैच नोट्स को देखने से पता चलता है कि इसमें One UI 2.1 के सभी फीचर्स को नहीं लाया गया है। जैसा कि SamMobile की रिपोर्ट में बताया गया है अपडेट में सिंगल टेक, वीडियो के लिए प्रो मोड, नाइट हाइपर लैप्स मोड, माई फिल्टर्स और सेल्फी टेन जैसे वन यूआई 2.1 कैमरा फीचर्स गायब है। संभवत: ये फीचर्स मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए नहीं बनाए गए हो। इसके अलावा अपडेट में एआर ज़ोन और लाइव कैप्शन को भी नहीं जोड़ा गया है।


एक Reddit यूज़र (u/m_mandor) द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट को देखा जाए तो यह साफ पता चलता है कि अपडेट 1.26 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है। भारत में इस अपडेट के लिए गैलेक्सी ए51 यूज़र्स को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है, लेकिन उम्मीद है कि यह इंतज़ार ज्यादा लंबा नहीं होगा। अपडेट मिलने पर यूज़र्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा। हालांकि आप अपने Galaxy A51 की सेटिंग्स के अंदर मौजूद सॉफ्टवेयर अपडेट मेन्यू के जरिए इसे खुद भी जांच सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »