Samsung Galaxy A50s की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई, 6.4 इंच के फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक्सीनोज़ 9611 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 4 मई 2020 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A50s के दाम की गई है 2,471 रुपये की कटौती
  • गैलेक्सी ए50एस में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है Samsung Galaxy A50s

Samsung Galaxy A50s बीते साल सितंबर में हुआ था लॉन्च

Samsung ने अपने Galaxy A50s की कीमत भारत में कम कर दी है। दरअसल, कंपनी ने इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत में 2,471 रुपये की कटौती की है, यानी कि अब आप सैमसंग गैलेक्सी ए50एस को महज 18,599 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत में उस वक्त कटौती की है, जब भारत में स्मार्टफोन की कीमतें टैक्स की वजह से बढ़ गई हैं। गैलेक्सी ए50एस स्मार्टफोन भारत में पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था। ज्ञात हो कि कंपनी ने सिर्फ गैलेक्सी ए50एस ही नहीं बल्कि इसके साथ Samsung Galaxy M21 की कीमत में भी कटौती की है।
 

Samsung Galaxy A50s price in India cut

गैलेक्सी ए50एस स्मार्टफोन भारत में सितंबर 2019 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के वक्त इस फोन के 4 जीबी रैम मॉडल की कीमत 22,999 रुपये थी। वहीं, इसके 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये थी। भारत में GST दर बढ़ने के बाद कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की तरह Samsung ने अपने हैंडसेट की कीमत बढ़ाई थी। अब Samsung ने अपने इस फोन की कीमत घटाई है। हाल ही में Samsung Galaxy A50s के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 21,070 रुपये हुई थी और 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,900 रुपये हो गई थी। लेटेस्ट डिस्काउंट के बाद अब आप इस फोन को 18,599 रुपये में ले सकते हैं, वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 20,561 रुपये हो गई है।
Advertisement

सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Galaxy M21 की कीमत को भी घटाया है। अब इस फोन के 4 जीबी+ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,199 रुपये है और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई, 6.4 इंच के फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक्सीनोज़ 9611 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और बैटरी भी 4,000 एमएएच की दी गई है, जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.